बसना : जहाँ ग्रामीणों ने किया था चुनाव का बहिष्कार वहाँ प्रचार में पहुँची पुखराज सिंह, गाजे बाजे से हुआ स्वागत.
बसना से कांग्रेस प्रत्याशी राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के चुनाव प्रचार में आज पुखराज सिंह ग्राम कुड़ेकेल पहुँची थी, यहाँ के ग्रामीणों ने उनका स्वागत गाजे बाजे के साथ आतिशबाजी करते हुए किया.
पुखराज सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दुबारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने और बसना से राजा देवन्द्र बहादुर को जीतने कहा. ग्रामीणों में मिली जुली प्रतिक्रिया देखेने को मिली. कुड़ेकेल के ग्रामीण कुछ समय पूर्व अपने मार्ग पर टूटे हुए पुल के बनाने की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार करने की बात कही थी. लेकिन प्रचार में पहुंची पुखराज सिंह के समर्थन में ग्रामीणों ने कांग्रेस सरकार पर भरोसा जताते हुए राजा देवेन्द्र बहादुर को वोट देने की बात कही.
अन्य सम्बंधित खबरें