बसना : देवेन्द्र बहादुर के चुनाव प्रचार में अरेकेल पहुंची पु... - CG Sandesh

बसना : देवेन्द्र बहादुर के चुनाव प्रचार में अरेकेल पहुंची पुखराज सिंह, ग्रामीणों ने बताई समस्या, मिला आश्वाशन.

बसना से कांग्रेस के प्रत्याशी राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के चुनाव प्रचार में आज पुखराज सिंह ग्राम अरेकेल पहुँची. उन्होंने यहाँ ग्रामीणों को एक सभा के माध्यम से संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस सरकार में लोगों को योजनाओं के माध्यम से पहुंचाये गए लाभ के बारें में जानकारी दी तथा राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के समर्थन में वोट मांगे.

सभा को संबोधित करने के बाद उन्हें ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. गाँव में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी ज्यादा नाराज थे. ग्रामीण काफी देर तक पुखराज सिंह को रोककर अपनी समस्या से अवगत कराते रहे. और कहने लगे कि जब आप हमारी सड़क बना देंगे तभी हम आपको वोट देंगे.

पुखराज सिंह सभी ग्रामीणों की नाराजगी को सुनती रहीं, ग्रामीणों को हो रही समस्या के लिए उन्होंने सभी से हाथ जोड़कर क्षमाप्रार्थी हैं कहते हुए, सड़क बनना प्रक्रिया में इसका आश्वाशन दिया. प्रचार के दौरान पुखराज सिंह कुछ हद तक ग्रामीणों की नाराजगी दूर करने में सक्षम रही, इसमें बाद दुबारा उन्होंने राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के समर्थन में वोट मांगते हुए ग्रामीणों से विदा लिया.

प्रचार के दौरान पुखराज सिंह के साथ सत्यभामा नाग जनपद अध्यक्ष पिथौरा, मंदाकिनी साहू, मोहतसीब दानी, गौतम बंजारा, नमिता ठाकुर, चित्रलेखा जगत, चंद्रमती नेताम आदि उपस्थित थे.


अन्य सम्बंधित खबरें