चुनाव प्रचार के दौरान आपस में टकराए BJP और Congress, चलने लग... - CG Sandesh

चुनाव प्रचार के दौरान आपस में टकराए BJP और Congress, चलने लगा लात-घूंसा, थाने पहुंचा मामला

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है, राज्य में प्रमुख राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोपों के बीच आज नारायणपुर में जमीनी भिड़ंत देखने को मिली. जहां बस्तर ब्लॉक के देवड़ा बाजार में प्रचार के दौरान दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.



जानकारी के मुताबिक नारायणपुर विधानसभा में दोनों ही पार्टियों को प्रचार करने का अलग-अलग समय दिया गया था, इसमें भाजपा का समय दोपहर 1 से 3 बजे तक तो कांग्रेस का समय 4 से 6 प्रचार करने का था, आरोप है कि कांग्रेस के प्रचार में भाजपा अड़ंगा डाल रही थी. इसी दौरान दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए, इस दौरान खूब झूमा-झटकी हुई.

घटना के बाद मामला जगदलपुर के भानपुरी थाना पहुंचा. जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप ने थाने मे इसकी शिकायत की, बीजेपी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें