कांग्रेस पार्टी का है विकास के साथ 36 का आंकड़ा-जेपी नड्डा - CG Sandesh

कांग्रेस पार्टी का है विकास के साथ 36 का आंकड़ा-जेपी नड्डा

पेंड्रा। पेंड्रा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं जेपी नड्डा। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का विकास के साथ 36 का आंकड़ा है। जहां कांग्रेस होगी वहां अनाचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां भ्रष्टाचार होगा, जहां कांग्रेस होगी वहां अत्याचार होगा। इसलिए ‘अऊर नहीं सहिबो, बदल के रहिबो’।जेपी नड्डा ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में ‘आवास योजना’ के तहत आप लोगों को मकान दिया था, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करीब 12 लाख मकानों को रोक दिया था। अब हम फैसला करते हैं कि पहली कैबिनेट में 18 लाख मकानों को मंजूरी दी जाएगी।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 अंतर्गत प्रथम चरण में 7 नवम्बर मतदान तिथि वाले विधानसभा क्षेत्रों में रविवार 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार 5 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक और सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान समय वाले विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी 5 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार कर सकेंगे। मतदान समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें