सर्चिंग के दौरान एक बड़ा हादसा, ग्रेनेड फटने से जवान शहीद - CG Sandesh

सर्चिंग के दौरान एक बड़ा हादसा, ग्रेनेड फटने से जवान शहीद

दंतेवाड़ा। आज BSF जवानों की टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक जवान शहीद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, BSF जवान कटेकल्याण थाना क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इस दौरान जवान के पास ग्रेनेड रखा था। जवान के पास रखा ग्रेनेड अचानक फट गया। इस ग्रेनेड की चपेट में आने से एक BSF जवान शहीद हो गए।

बता दें कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए सेना और पुलिस के जवान सक्रीय है और लगातार सर्चिंग कर रहे हैं। इस बीच यह बड़ी खबर आई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें