महासमुंद : जिमीकांदा चोरी की बात पर महिला ने की मारपीट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़मार में जिमीकांदा चोरी की बात पर महिला ने मारपीट की, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम मुड़मार निवासी संध्या चन्द्राकर ने पुलिस को बताया की उसके घर से करीब 100 मीटर दूर उनका ब्यारा स्थित है. 31 अक्टूबर को दोपहर लभगभ 01:30 बजे संध्या को पता चला कि उनके ब्यारा में कोई व्यक्ति घुसा है. तब संध्या और उसकी देवरानी तृप्ति चन्द्राकर ब्यारा जाकर देखे तो ब्यारा में प्रियंका चन्द्राकर और उसके नौकर बोहरण साहू, रोशन निषाद ब्यारा मे लगे जिमीकंदा को खोद रहे थे. संध्या को देखकर प्रिंयका एवं उनके दो लेवर जिमीकंदा को लेकर पर्दा फांद कर बाहर आये.
संध्या ने जिमीकांदा चोरी कर क्यो ले जा रहे हो कहा तो प्रियंका चन्द्राकर मेरा भी हक है, तुम लोग मना करने वाले कौन होते हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगी और जान से मारकर यही सुला दुंगी कहकर धमकी दे रही थी. वहां पर प्रियंका चन्द्राकर के नौकर बोहरण साहू, रोशन निषाद अपने हाथ में गैती कुदारी को लेकर खडे थे, इसलिए संध्या लोग डर के मारे अपनी जान बचाकर वहा से भाग गये.
मारपीट से संध्या के हाथ, पैर एवं तृप्ति चन्द्राकर के हाथ व पैर, पीट मे चोट लगा है. घटना को गांव की प्यारी यादव तथा वहा पर उपस्थित लोग देखे सुने है. घटना को संध्या की देवरानी तृप्ति चन्द्राकर फोन कर देवर हरीश चन्द्राकर को बतायी थी.
आगे संध्या ने बताया है की हरीश अपने मोटर सायकल से घर वापस आ रहा था. पतेरापाली बस्ती में करीब 02:30 बजे राम बाई यादव के घर के सामने मुडमार की तरफ से प्रियंका चन्द्राकर अपने स्कूटी में आकर हरीश को जिमीकांदा के लिये तुम लोग मना करते हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुये हरीश के बाल को पकडकर खिचने लगी. हरीश ने बाल को छुडाया तो कॉलर को पकडकर हाथ झापड से मारपीट की तथा जान से मरवाने की धमकी देने लगी. साथ ही अब मौका मिला है तुम्हे फसाउंगी कहने लगी. हरीश लज्जीत महसुस करते वहाँ से घर आ गया.
पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी प्रियंका चन्द्राकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.