महासमुंद : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय च... - CG Sandesh

महासमुंद : पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जारी

सामान्य प्रेक्षक जफर अली ने किया निरीक्षण

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण सोमवार प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुन्द में बसना विधानसभा के लिए गठित मतदान दलों को तथा केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में खल्लारी विधानसभा के लिए गठित मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। बसना विधानसभा के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सामान्य प्रेक्षक जफर अली ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारियों की भूमिका पूरे निर्वाचन कार्य के दौरान उनकी सजगता और जिम्मेदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने सभी मतदान कर्मिकों को गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा एवं प्रशिक्षक तोषण गिरि गोस्वामी मौजूद थे।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान कर्मिकों को प्रशिक्षण में मतदान के एक दिन पहले बूथों के लिए प्रस्थान करने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों को बताया गया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट की बारीकियां बताते हुए मशीनों को मतदान के पहले बूथों पर संचालन व पीठासीन अधिकारी की ओर से मतदान शुरू होने से पूर्व मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति में माकपोल संबंधी भी जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा चैलेंज वोट, टेंडर मत, दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को घर पर ही वोट देने की सुविधा, मतदान शुरू होने के पहले और समाप्ति पर पीठासीन अधिकारी की ओर से की जाने वाली घोषणाएं, मतदाताओं के रजिस्टर आदि को पूरा किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी जानकारी दी गई। मतदान खत्म होने के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। इसके साथ ही उन्होंने डाक मतपत्र तथा निर्वाचन कर्त्तव्य प्रमाण पत्र आदि के संबंध में जानकारी दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें