महासमुंद : मतदाता मित्रों का जिला स्तरीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुन्द एस.आलोक के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन-2023 मे सुगम, सुघ्घर, समावेशी मतदान हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाता मित्रों की नियुक्ति की गई है। मतदाता मित्रों का जिला स्तरीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम नव किरण अकादमी महासमुन्द में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में विकासखण्ड महासमुन्द के सभी मतदाता मित्र नव किरण अकादमी महासमुन्द में तथा अन्य विकासखण्ड के मतदाता मित्र अपने विकासखण्ड में स्थित वीडियो कांफ्रेंस कक्ष जनपद पंचायत परिसर में उपस्थित रह कर भाग लिये।
मतदाता मित्रों को प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदान केंद्र पर आने वाले वृद्धजन एवं दिव्यांगजन मतदाताओं को सुविधा देने की दृष्टि से मतदाता मित्र बनाया गया है। मतदाता मित्र मतदान केंद्र के बाहर प्रतीक्षा कक्ष में उपस्थित रहेंगे तथा मतदान केंद्र पर वृद्धजन के मांग करने पर व्हीलचेयर की मदद से उन्हें पोलिंग बूथ तक जाने में उसे सहायता प्रदान करेंगें। मतदान केंद्र में जितने भी दिव्यांगजन, वरिष्ठजन मतदाता है उन सभी को सहायता प्रदान कराना है। सभी मतदाता मित्रों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना है।
प्रशिक्षण को एस. आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप समिति महासमुंद, डॉ. अनुसुईया अग्रवाल प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुन्द ने संबोधित किया। रेखराज शर्मा सहायक नोडल अधिकारी स्वीप समिति महासमुंद ने ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम पावर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता मित्रों का परिचय उद्देश्य मतदाता मित्र के कार्य एवं दायित्व मतदान केन्द्र पर दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. मालती तिवारी जिला संगठन राष्ट्रीय सेवा योजना महासमुन्द महासमुंद डॉ. सरस्वती वर्मा सहायक प्राध्यापक, राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक, गजानंद बुडेक एवं समस्त महाविद्यालयीन नोडल अधिकारी, वैभवी मोयल, वेदप्रकाश साहू, उपस्थित रहे।