महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक भीमनवार एवं जिला निर्वाचन अधिकार... - CG Sandesh

महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक भीमनवार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मलिक ने कमिशनिंग कार्य का किया निरीक्षण

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के खल्लारी और बसना विधानसभा के लिए उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का कमिशनिंग कार्य मंगलवार को मंडी परिसर पिटियाझर में किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में कमिशनिंग कार्य किया गया। 

कमिशनिंग कार्य के दौरान सामान्य प्रेक्षक विवेक एल. भीमनवार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने किए जा रहे कार्यां का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कमिशनिंग के लिए प्रति विधानसभा वार 20-20 पर्यवेक्षक और 40-40 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक भीमनवार ने अपने समक्ष मॉक पोल भी करवाया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें