निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने वाले चार प्रत्याशियों ... - CG Sandesh

निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने वाले चार प्रत्याशियों को नोटिस जारी

राजिम। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना निर्वाचन आयोग का प्रमुख लक्ष्य है। इसके लिए आचार संहिता लागू कर इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश सभी प्रत्याशियों को दिए गए हैं। लेकिन कुछ प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के निर्देश का पालन नहीं किया और निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने में बड़ी लापरवाही की है जिसके खिलाफ निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करने पर राजिम विधानसभा के चार प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशियों से 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से जेसीसीजे के अभ्यर्थी भुनेश्वर निषाद, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संतोष साहू सहित अन्य दो निर्दलीय प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है. इसमें 48 घण्टे के अंदर जवाब नहीं देने पर एफआईआर दर्ज करने के साथ प्रचार वाहन की अनुमति वापस लेने की चेतावनी दी गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें