महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक जफर अली एवं कलेक्टर मलिक ने लिया... - CG Sandesh

महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक जफर अली एवं कलेक्टर मलिक ने लिया कमिशनिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का जायजा

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का कमिशनिंग कार्य मंडी परिसर पिटियाझर में किया जा रहा है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में कमिशनिंग कार्य किया जा रहा है। कमिशनिंग कार्य के दौरान सामान्य प्रेक्षक जफर अली एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने आज निरीक्षण किया।

उन्होंने किए जा रहे कार्यां का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आज सरायपाली विधानसभा के मशीनों का कमिशनिंग कार्य का जायजा लिया। प्रत्येक विधानसभा में 20-20 टेबल लगाए गए है। ज्ञात है कि जिले में 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार सीलिंग का कार्य पूरा किया जा रहा है। इस दौरान सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह, एआरओ मिषा कोसले एवं मनोज खांडे सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा

विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण बुधवार प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुन्द में बसना विधानसभा के लिए गठित मतदान दलों को तथा केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में खल्लारी विधानसभा के लिए गठित मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया। बसना विधानसभा के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सामान्य प्रेक्षक श्री जफर अली एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जायजा लिया। उन्होंने अपने समक्ष मतदान कर्मियों से मॉक पोल भी कराया और प्रक्रिया की भी जानकारी ली। कहा कि मतदान अधिकारियों की भूमिका पूरे निर्वाचन कार्य के दौरान उनकी सजगता और जिम्मेदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने सभी मतदान कर्मिकों को गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए। ज्ञात है कि पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 6 से 8 नवम्बर 2023 तक आयोजित हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें