निर्वाचन कार्य समाप्त कर लौट रहे 3 शिक्षकों की सड़क हादसे में... - CG Sandesh

निर्वाचन कार्य समाप्त कर लौट रहे 3 शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत

केशकाल। कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बहीगांव के समीप बोलेरो और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कोंडागांव से चुनाव कार्य समाप्त कर वापस घर लौट रहे 3 शिक्षकों की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक दुर्घटना के बाद भाग गया।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम बहीगांव के समीप बुधवार तडक़े करीब 4.30 बजे बोलेरो और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें कोंडागांव से निर्वाचन कार्य समाप्त कर वापस घर लौट रहे तीन शिक्षकों में शिवकुमार नेताम (बेड़मा) एवं संतराम नेताम (फरसगांव) की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं एक शिक्षक हरेंद्र उईके गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हेें केशकाल अस्पताल में भर्ती करवाया था। यहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। शिक्षक शिवकुमार नेताम बोलेरो चला रहा था। यह गाड़ी भी उनकी थी। शिवकुमार नेताम का शव बोलेरो में बुरी तरह फंस गया था। इस दुर्घटना में बोलेरो वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही केशकाल थाना प्रभारी आनंद सोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया । तीनों शव का पोस्टमार्टम करने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि आरोपी ट्रक चालक दुर्घटना के बाद भाग गया। केशकाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें