महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक भीमनवार ने कमिशनिंग एवं द्वितीय ... - CG Sandesh

महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक भीमनवार ने कमिशनिंग एवं द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

खट्टी, कोसरंगी, लभरा मतदान केन्द्रों का किया अवलोकन

महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले के खल्लारी और बसना विधानसभा का उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन का कमिशनिंग कार्य का सामान्य प्रेक्षक विवेक एल. भीमनवार ने बुधवार को मंडी परिसर पिटियाझर में निरीक्षण किया।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारियों की मौजूदगी में कमिशनिंग कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पोलिंग बूथ कोसरंगी, खट्टी एवं लभरा मतदान केन्द्र का भी अवलोकन किया। 

इसके अलावा द्वितीय चरण के तहत मतदान अधिकारियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक भीमनवार ने पोस्टल बैलेट प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।

इस दौरान बसना विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी दुर्गेश वर्मा, महासमुंद रिटर्निंग ऑफिसर उमेश साहू, खल्लारी रिटर्निंग ऑफिसर सृष्टि चंद्राकर एवं पोस्ट बैलेट के नोडल अधिकारी रविराज ठाकुर मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें