बसना : जमीन रजिस्ट्री सम्बन्धी स्टाम्प में हस्ताक्षर करने से मना करने पर की गाली गलौज
बसना : जमीन रजिस्ट्री सम्बन्धी इकरारनामा स्टाम्प में दस्तखत करने से मना करने पर पिस्तौल दिखाकर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की गयी थी. पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम गढफुलझर निवासी हरजीत सिंह जटाल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की ग्राम गढफुलझर में पवन अग्रवाल के जमीन के पीछे हरजीत सिंह जटाल की जमीन है. चिमरकेल चौक में 8 दुकाने निर्मित होकर सड़क किनारे बहूकीमती भूमि है जिसे कुलबंत खनूजा खरीदना चाहता है.
आगे शिकायत में बताया गया है की 30 जुलाई को षडयंत्र की कूटरचना कर अनिरूद्र साहू स्टाम्प विक्रेता बसना में 100 रूपये का नॉनजुडिशल स्टाम्प सरिन्दर सिंह व रमेश डडसेना के मार्फत खरीदा गया और हरजीत सिंह जटाल के भाई जसवीर सिंह को विश्राम गृह बसना फोन के माध्यम से बुलाये और 100 रूपये के स्टाम्प पेपर में इकरारनामा लिखापढ़ी कर उसमें हरजीत सिंह का हस्ताक्षर करने के लिये दबाव बनाने लगे. उतना ही नहीं उनके द्वारा किसी अजनबी व्यक्ति जो कि एक दुष्ट प्रवृत्ति का गुण्डा लग रहा था, उसे बाहर से बुलाया गया था.
आरोप है की वह इस कृत्य में सहयोग करते हुए जसवीर सिंह को गाली गलौज करते हुए पिस्तोल दिखाने के साथ ही साथ भयभीत किया. जसवीर सिंह लघु शंका के बहाने बड़ी मुश्किल से उनके चन्गुल से बाहर आया और उक्त संबंध में हरजीत सिंह जटाल को बताया. जिसके बाद हरजीत सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. हरजीत सिंह जटाल ने शिकायत में कहा है की किसी प्रकार का अप्रिय घटना होने से पिथौरा निवासी कुलवंत सिंह खनूजा व दिलप्रित सिंह खनूजा होगें.
शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने जांच में पाया की हरजीत सिंह जटाल का गढफुलझर में पवन अग्रवाल के पीछे जमीन है एवं चिमरकेल चौक में 08 दुकाने है. कुलबंत खनूजा, हरजीत सिंह के जमीन को खरीदना चाहता है. 30 जुलाई को कुलबंत खनूजा ने हरजीत सिंह के भाई जसवीर सिंह को मोबाईल से फोन करके रेस्ट हाउस बसना बुलाया. जसवीर सिंह के बसना रेस्ट हाउस पहुंचने पर कुलबंत खनूजा के द्वारा अपने आदमी से एक स्टाम्प मंगवाया गया, जिसमें स्टाम्प में इकरारनामा में हरजीत सिंह के जमीन को कुलबंत को रजिस्ट्री करने के संबंध में लिखा है. इकरारनामा स्टाम्प में विक्रेता के स्थान पर हरजीत सिंह का दस्तखत करने कहा तो जसवीर सिंह द्वारा दस्तखत करने से मना कर दिया गया. इसमें मेरा भाई हरजीत दस्तखत करेगा बोला तब कुलबंत खनूजा के साथ आये अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जसवीर सिंह को दस्तखत नहीं कर रहे हो कहकर गाली दिया गया. बाद जसवीर सिंह लघु शंका का बहाना कर रेस्ट हाउस बसना से चला गया. आवेदक हरजीत सिंह एवं गवाह जसवीर सिंह द्वारा अज्ञात व्यक्ति का नाम नही बताया गया है. पुलिस ने आवेदन के शेष शिकायत को निराधार अपुष्टीकृत पाया. संपूर्ण जांच पर अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द अपराध धारा 294 भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.