बसना/सरायपाली : राष्ट्रीय बजरंग दल के 150 गांव के कार्यकर्ता... - CG Sandesh

बसना/सरायपाली : राष्ट्रीय बजरंग दल के 150 गांव के कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

राष्ट्रीय बजरंग दल की सामूहिक बैठक की गई, जिसमें पूर्ण गांव समिति 14 तारीख मंगलवार तक सरायपाली,बसना,पिथौडा विकासखण्ड के 600 गांव समिति बनाने का लक्ष्य को पूर्ण किया जायेगा. प्रत्येक गांव में राष्ट्रीय बजरंग दल के 18 प्रचारक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने एवं धर्मांतरण रोकने हिन्दुओ में जागरण ला रहे है. मेरा घर हिन्दू घर का अभियान चला रहे है.

बता दे कि जिले के पिथौरा ,बसना,सरायपाली के सभी गांवों में हनुमान चालीसा का नियमित पाठ कराने के लक्ष्य को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गढ़फुलझर,सिंघनपुर, भवँरपुर, देवलभाटा, गनेकेरा, केदुवा में हनुमान चालीसा का पाठ किया.

भवँरपुर पहुँचे प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी ने स्वागत किया. प्रदेश महामंत्री ने कहा मेरा परिवार हिन्दू परिवार हर घर हनुमान चालीसा हो यही हमारा लक्ष्य है. गढ़फुलझर पहुँचे रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल मुकेश चक्रधारी ने कहा युवा में उत्साह है हनुमान चालीसा एवं हिंदुत्व का कार्य करने में ये सराहनीय है.

दुर्ग जिला अध्यक्ष कुंदन फेकर पहुँचे सिंघनपुर राष्ट्रीय बजरंग के कार्यकर्ताओ दिया नियुक्ति पत्र कार्यकर्ताओ को संबोधित किया. गनेकेरा पहुँचे प्रदेश कार्यकरिणी अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल भीम साहू ने कहा हिन्दुओ को संगठित होना होगा आगे की स्थिति भीषण होने वाली है. देवलभाटा में हुआ हनुमान चालीसा सरायपाली अध्यक्ष सोमू साहू ने कार्यकर्ता के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया.

केदुवा में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव का सरायपाली महामंत्री प्रकाश पटेल ने स्वागत किया. उक्त कर्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की उनका लक्ष्य 35 हजार घरों को हनुमान चालीसा केंद्रों से जोड़ने का है, जिसे सोमवार तक पूरा करने कार्यकर्ताओ से आग्रह किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें