बसना : बाइक से गिरकर घायल की ईलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

बसना : बाइक से गिरकर घायल की ईलाज के दौरान मौत

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभठ्ठी में बाइक से गिरकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था. ईलाज में अधिक खर्च होने से परिजन उसे घर ला रहे थे. इसी दौरान अचानक उसकी तबियत ख़राब हो गई. उसे सीएचसी बसना ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस मर्ग कायम कर जाँच में जुटी हुई थी.

पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की चोरभठ्ठी निवासी विष्णुलाल साव पिता भारत लाल साव उम्र 54 साल 14 अक्टूबर को अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 3595 को स्वयं चलाते हुए घरेलू काम से बसना गया था. घर लौटते समय ग्राम चोरभठ्ठी में शिव शंकर एग्रोटेक (राईसमिल) के पास दोपहर करीब 1 बजे अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी. 

बेहोशी की हालत में उसे ईलाज हेतु सीएचसी बसना ले जाया गया, जहाँ से रिफर करने पर उसे बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था. ईलाज में अधिक खर्च होने से परिजनों द्वारा 16 अक्टूबर को डिस्चार्ज कराकर वापस अपने घर लाया जा रहा था. लौटते समय ग्राम साल्हेतराई के पास अचानक स्वास्थ्य खराब होने से CHC बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मोटर सायकल चालक विष्णुलाल साव का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें