सरायपाली : मुख्यमंत्री ने चातुरी नंद के समर्थन में चुनावी सभ... - CG Sandesh

सरायपाली : मुख्यमंत्री ने चातुरी नंद के समर्थन में चुनावी सभा को छत्तीसगढ़ी में किया संबोधित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरायापाली विधानसभा में चातुरी नंद के समर्थन में चुनावी सभा को छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया। उन्होंने चीर परिचित अंदाज में अपनी घोषणाओं को पुनः दोहराते हुए भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा भाजपा सिर्फ कहती है और कांग्रेस कर के दिखाती है।


इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2016 में नोट बंदी का ज़िक्र करते हुए कहा कि देश की पूरी आबादी को लाइन में खड़ा कर दिया, लोग आर्थिक परेशानियों से घिर गए। इस नोट बंदी ने लोगों को दाने दाने के लिए मोहताज कर दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दौरान किसानों का दो साल का बोनस नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। वहीं इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो भाजपा के दो साल का बकाया बोनस भी हम देंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें