मायावती ने आरक्षण के मामले में कांग्रेस -भाजपा पर जमकर निशान... - CG Sandesh

मायावती ने आरक्षण के मामले में कांग्रेस -भाजपा पर जमकर निशाना साधा

सक्ती। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने जैजैपुर विधानसभा के हसौद में आयोजित सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरक्षण के मामले में कांग्रेस सरकार के साथ भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा. मायावती ने सभा के दौरान लोगों से बसपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की.

मायावती ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में सहयोगी पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर आदिवासी और गैर आदिवासी सीटों पर पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए लंबा समय बीत गया है।

 


देश और प्रदेश में विभिन्न पार्टियों की सरकारें रही, लेकिन इन दौरान सर्वसमाज, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग , मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्प संख्यकों के साथ-साथ गरीबों, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और अन्य मेहनतकशों का विकास और उत्थान नहीं हो सका है. सरकार की नीतियों को और आजमाने की जरूरत है।

मायावती ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जातीय जनगणना की बात कहने वालों ने मंडल कमीशन को लागू नहीं किया. वीपी सिंह ने अपनी सरकार में बसपा को मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पद देने की बात कही थी।

लेकिन हमने मंत्रालय की बजाए मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने और भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की. उन्होंने हमारी दोनों मांगों को मान लिया. अति पिछड़े वर्ग के लोगों के मंडल कमीशन के तहत आरक्षण की सुविधा कांग्रेस की वजह से नहीं बल्कि बसपा के अथक प्रयास से केंद्र में रही वीपी सिंह की सरकार ने यह सुविधा दी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें