महासमुंद : संदिग्ध लेनदेन पर कार्रवाई करने के निर्देशन
व्यय प्रेक्षकों ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक
निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई को व्यय लेखा में अनिवार्य रूप से जोड़ने के निर्देश
महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक योगेश कुमार शर्मा एवं नीलेश राउतकर ने आयकर, पुलिस, आबकारी, एमसीएमसी, सहायक व्यय लेखा, एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी द्वारा किये गए कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की। व्यय प्रेक्षकों ने नोडल अधिकारियों से जांच और निरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई से निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा वार सभी टीमों से जानकारी ली और नियमानुसार पंजी में दर्ज कर व्यय प्रेक्षक को प्रस्तुत करने आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मौजूद लीड बैंक मैनेजर को सभी संदिग्ध लेनदेन पर नजर रखने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मीडिया प्रमाणन समिति को संदिग्ध पेड न्यूज पर कार्यवाही करने निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, लाइजनिंग अधिकारी अब्दुल वहीद खान, सनत कुमार साहू सहित सभी टीम व नोडल अधिकारी मौजूद थे।