महासमुंद : निर्वाचन ड्यूटी में तैनात मतदान कर्मियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से किया अपने मताधिकार का प्रयोग
महासमुंद : विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात कुल 4126 मतदान कर्मियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नोडल अधिकारी डाक मतपत्र एवं ईटीपीबी महासमुंद से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले मे निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं हेतु सुविधा केन्द्र से विशेष संवाहक द्वारा 08 नवम्बर 2023 तक कुल 4126 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें विधानसभा क्षेत्र सरायपाली-39 से 1057, विधानसभा क्षेत्र बसना-40 से 1319, खल्लारी-41 विधानसभा से 762, और महासमुंद-42 विधानसभा क्षेत्र से 988 डाक मत पत्र प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि 7, 8 एवं 9 नवम्बर को द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के दौरान चुनाव में संलग्न मतदान कर्मियों को डाक मतपत्र से मतदान करने प्रशिक्षण स्थल पर ही सुविधा केन्द्र बनाया गया था।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें