तुमगांव : चाक़ू लहराकर गाँव वालों को डराने वाला पुलिस की गिरफ... - CG Sandesh

तुमगांव : चाक़ू लहराकर गाँव वालों को डराने वाला पुलिस की गिरफ्त में

तुमगांव पुलिस ने 10 नवम्बर को चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले को गिरफ्तार किया है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस ग्राम पीढी में दुर्गा मंच के पास पहुंची, जहाँ पीढी निवासी आरोपी परदेशी विश्वकर्मा पिता बिसौहा राम विश्वकर्मा उम्र 48 साल लोहे का धारदार चाक़ू लेकर हवा में लहराते गांव के लोगों को एवं आने-जाने वालों को डराते धमकाते घुम रहा था.

पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई 12 इंच, मुठ से फल की नोक तक की लंबाई 07 इंच, मुठ की लंबाई 05 इंच व फल की चौडाई 1.5 इंच कीमती करीबन 250 रूपये जप्त किया गया. आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें