महासमुंद : उधारी में पैसे नहीं देने पर की मारपीट
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम परसावनी मोड़ बेमचा रंगमंच के पास उधारी पैसे मांगने पर नहीं देने पर आरोपी ने मारपीट की.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 01 शंकर नगर महासमुंद निवासी इंद्रेश साहू का ग्राम समोदा में कबीर प्लास्टिक के नाम से दुकान है. इंद्रेश 9 नवम्बर को रात करीब 11 बजे ग्राम बेमचा घुमने के लिए गया था. 10 नवम्बर को रात को परसावनी मोड़ बेमचा रंगमंच के पास हिरालाल कौशिक जो पूर्व परिचित है मिला और इंद्रेश को 600 रूपये उधारी मांगा.
इंद्रेश द्वारा पैसा देने से मना करने पर हिरालाल कौशिक वाद विवाद कर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर ईटा से एवं कुछ नुकिली जैसे वस्तु से मारपीट किया, जिससे इंद्रेश को चोटे आई है.
शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हिरालाल कौशिक के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.