बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत होने से 5 की हालत नाजुक - CG Sandesh

बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत होने से 5 की हालत नाजुक

बलौदाबाजार। तेज रफ्तार बाइक के चलते दुर्घटना से सड़कें लाल हो रही है इसके बावजूद बाइकों की रफ्तार नहीं थम रहा। बलौदाबाजार जिले में दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार सभी 5 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसा कसडोल थाना क्षेत्र में हुआ है, जहां दो मोटरसाइकिल सवारों की आपस में भिड़ंत हुई है। घायलों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

कसडोल थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के सेल और कटगी के बीच दो मोटरसाइकिल सवारों में टक्कर हुई है. इसमें पांच गंभीर हो गए हैं, जिन्हें कसडोल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. घायलों का इलाज जारी है. घायल कहा के निवासी हैं यह पता नहीं चल पा रहा है। मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें