शराब के नशे में सांप को गले लगा लिया युवक, अब अस्पताल में भर... - CG Sandesh

शराब के नशे में सांप को गले लगा लिया युवक, अब अस्पताल में भर्ती

भानुप्रतापपुर। दोस्तों के साथ शराब सेवन करते समय युवकों के पास एक जहरीला सांप आ गया उन्ही में से एक युवक ने शराब के नशे में जहरीले सांप को अपने गले में लपेट लिया। जिसके बाद सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने युवक के दोस्तों के सहयोग से बेहोशी की हालत में दुर्गूकोंदल अस्पताल में भर्ती कराया फिलहाल उसका इलाज जारी है। युवक को दुर्गूकोंदल से जिला अस्पताल कांकेर रेफर करने की तैयारी चल रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें