महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक ने ली खल्लारी विधानसभा के  सेक्ट... - CG Sandesh

महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक ने ली खल्लारी विधानसभा के सेक्टर अधिकारियों की बैठक

निर्वाचन कार्य मे सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण - सामान्य प्रेक्षक भीमनवार

महासमुंद : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार ने आज खल्लारी विधानसभा के 24 सेक्टर अधिकारियों की बैठक जनपद पंचायत बागबाहरा के सभा कक्ष मे ली। बैठक में भीमनवार ने कहा कि प्रत्येक चुनाव में सेक्टर ऑफिसर की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सेक्टर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की हर गतिविधि की जानकारी रखें। सेक्टर अधिकारी मतदान तथा मतगणना के समय समस्त कार्यवाहियों में समन्वय करते हैं। मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की भी उन पर भी जिम्मेदारी होती है। निर्वाचन को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सेक्टर अधिकारी चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरुप ही निर्धारित प्रपत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने केन्द्रों में न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर रिपोर्ट के अनुसार अपनी तैयारी कर लें। सामान्य प्रेक्षक भीमनवार ने बैठक में सेक्टर अधिकारियों के कार्य व दायित्व, मतदान प्रक्रिया की जानकारी और ईवीएम मशीनों के सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी के सम्बंध के बारे में भी जानकारी ली।। बैठक में खल्लारी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि चंद्राकर,जनपद सीईओ एवं सभी सेक्टर अधिकारी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें