महासमुंद : एक विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों का डेरा, खो रहा पाठकों की विश्वसनीयता
मतदान तिथि के समीप आते ही जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में पत्रकारों ने अपना डेरा बनाया हुआ है। आएं बाएं हर तरह के न्यूज़ आपको इस विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिलेंगे। रायपुर, महासमुंद कोने-कोने से पत्रकार आकर विधानसभा क्षेत्र के माहौल को जानने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जब बात जनहित की हो तो पत्रकार खोजने पड़ते हैं।
कुछ दिन पूर्व आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यहाँ लगभग सैकड़ों पत्रकारों की भीड़ पहुँची थी। हालांकि चुनाव के बाद इतने पत्रकार कभी नजर नही आते। यहां पहुंचने वाले कई पत्रकार शायद दिवाली से पहले कुछ उम्मीद लेकर पहुँचे थे, लेकिन कुछ पत्रकार निराश होकर लौट गए। जबकि कुछ चहेतों को भरपुर रेवड़ी बांटे जाने की बात कही जा रही है।
रेवड़ी के लालच में पत्रकार अपने पाठकों के साथ मीडिया की विश्वसनीयता भी खोते नजर आ रहे हैं, मानो चुनाव के कुछ दिन में ये पत्रकार अपने 5 साल की पूरी कमाई निकाल लेंगें। हालांकि लोग इनके खबरों पर कितना भरोसा कर पाते हैं यह समय बताएगा।