महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक भीमनवार ने किया कई मतदान केंद्रो... - CG Sandesh

महासमुंद : सामान्य प्रेक्षक भीमनवार ने किया कई मतदान केंद्रों का अवलोकन

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सामान्य प्रेक्षक  विवेक एल. भीमनवार ने शनिवार को खल्लारी विधानसभा अंतर्गत पोलिंग बूथ नर्रा, खट्टी,टेमरी, घुंचापाली मतदान केन्द्र का अवलोकन किया। इसके अलावा उन्होंने अंतरजिला चेक पोस्ट का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक  भीमनवार ने दीपावली के अवसर पर गांव-गांव में चल रहे सुवा नृत्य का अवलोकन किया। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहन देते हुए छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति की सराहना भी की । इस दौरान खल्लारी विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी सृष्टि चंद्राकर सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं बी एल ओ मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें