महासमुंद : नेत्र सहायक अधिकारी पर चकुनुमा वस्तु से हमला
महासमुंद के कुम्हारपारा में नेत्र सहायक अधिकारी के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. आरोप है की आरोपी ने चकुनुमा वस्तु से वार कर चोट पहुँचाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम खैरा निवासी सोमनाथ साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम खट्टी में नेत्र सहायक अधिकारी के पद पर कार्यरत है. 12 नवम्बर को कुम्हार पारा महासमुन्द उमाशंकर चन्द्राकर के यहां काम से जा रहा था. रात करीब 10:30 बजे कुम्हार पारा के मदन साहू के घर के सामने नयारावण भाठा महासमुन्द निवासी गौरव अपने हाथ में रखे चाकू जैसा धारदार वस्तु को दिखाते हुए अश्लील गाली गलौज करने लगा.
सोमनाथ साहू ने गाली देने से मना किया तो गौरव अपने पास रखे धारदार चाकू जैसे वस्तु से सोमनाथ पर वार किया, जिससे उसके बांया हाथ के हथेली एवं उंगलीयों में चोटे आयी है. गौरव मारपीट के बाद चिल्लाते हुए वहां से भाग गया. पुलिस ने आरोपी गौरव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC के तहत अपराध कायम किया है.