बसना : ओवरब्रीज के नीचे धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर हवा में... - CG Sandesh

बसना : ओवरब्रीज के नीचे धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर हवा में लहराते आरोपी गिरफ्तार

बसना के जगदीशपुर रोड़ ओवरब्रीज के नीचे धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर हवा में लहराते आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 12 नवम्बर को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की जगदीशपुर रोड ओवरब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले लोगों में भय उत्पन्न कर रहा है.

सुचना पर पुलिस मौके पर जगदीशपुर रोड़ ओवरब्रीज के नीचे पहुंची, जहाँ हेम सागर विशाल पिता सुकलाल विशाल उम्र 26 साल निवासी अर्जुन्डा अपने हाथ में स्टील का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर हवा में लहराते हुये लोगों में भय उत्पन्न कर रहा था.

पुलिस ने आरोपी हेमसागर विशाल के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार कत्तानुमा हथियार जिसकी कुल लंबाई करीबन 11 इंच तथा फल की लंबाई साढे 06 इंच, चौडाई ढाई, मुठ की लंबाई साढे 04 इंच कीमती 400 रूपये को जप्त किया. आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें