बसना : दिवाली की रात असामाजिक तत्वों ने घरों मे फेंका पटाखा,... - CG Sandesh

बसना : दिवाली की रात असामाजिक तत्वों ने घरों मे फेंका पटाखा, बिजली मीटर को बम से उड़ाया

रुपानंद साव, बसना : बंसूला ग्राम पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13,14,15 में धार्मिक त्यौहार दिवाली का पर्व वार्ड वासियों ने हर्षोउल्लास से मनाया. दिवाली की रात अज्ञात युवकों द्वारा बंसूला डीपा के कई घरों मे जलते फटाखे फेंक कर भाग गये तो किसी ने सर्विस बिजली मीटर के ऊपर बम पटाखा रखकर फोड़ दिया, जिससे बिजली मीटर चीथड़ी-चीथड़ी हो गयी. सुबह के समय जब सोकर लोग उठे तब वार्ड वासियों ने अपने घरो के सामने के अवशेष देखे, बंसूला डीपा वासियो में दहशत का माहौल है. क्योंकि यहाँ अधिकतर नागरिक गण कोई वकील का कार्य करते है तो कोई शिक्षक है तो कोई पुलिसकर्मी तो कोई अन्य क्षेत्र मे दिनभर लोगो के बीच मे रहते है और लोगो के गंभीर समस्यायो को हल करते रहते है परन्तु जो आसमाजिक लोग अपने गलत कार्यो को कराने के मनसूबे मे कामयाब नही हो पाते है वे खिन्न होकर बड़े बड़े महानगरो के तर्ज पर आगजनी और तोड़फोड़ को रात के अंधेरे में अंजाम देने के नियत से घरो मे हमला कर देते है और वाहनों के कांच, खिड़कियों के शीशे अथवा बिजली मीटर आदि उपकरणों को तोड़-फोड़ कर देते हैँ. दहशत के साये में जी रहे बंसूला डीपा वासियों ने स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया है. बंसूला डीपा के गली मोहल्लो में सीसीटीवी कैमरा लगाकर मोहल्ले वासियो को सुरक्षित करने में सहयोग बनाएं.

थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग...
बंसुला निवासी पुनीत राम साहू पिता कुज राम साहू ने थाने में शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायत में बताया गया है कि कुछ व्यक्तियों द्वारा विगत एक सप्ताह से उनके घर एवं आसपास के घरों में अनायास ही पटाखा बाहर से अन्दर की ओर फोड़ा जा रहा है तथा पटाखा फोड़ने के बाद आरोपीगण तुरंत भाग जा रहें हैं. 12 नवम्बर (दीपावली) की रात लगभग 3 बजे अज्ञात चार व्यक्तियों ने (सी0एसी0 टी0 वी० फुटेज से चिन्हांकित) पुनीत राम साहू के घर के विद्युत मीटर के ऊपर बम पटाखा लगाकर मीटर को उड़ा दिया गया है तथा कुछ पटाखे पुनीत के घर के अन्दर भी फेका गया है, जिससे विद्युत् मीटर पूर्ण रूप से समाप्त/क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे पुनीत आवेदक को मानसिक एवं आर्थिक क्षति पंहुची है. शिकायत में बताया गया है की मोहल्ले में निरंतर रात-रात को फटाके फोड़ने से डर का माहौल है.


अन्य सम्बंधित खबरें