महासमुंद : मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोक... - CG Sandesh

महासमुंद : मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर

महासमुंद के उत्तम फ्यूल्स के पास, तुमगांव रोड पर मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने शिकायत के बाद बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम बेमचा महामाई पारा निवासी धवल चन्द्राकर के बड़े भाई रविकांत चन्द्राकर 13 नवम्बर को रोजाना की तरह पैदल मॉर्निंग वॉक में ग्राम बेमचा से महासुन्द की ओर गये थे. वापस आते समय सुबह करीब 05:25 बजे उत्तम फ्यूल्स के पास तुमगांव रोड महासमुन्द पहुंचे थे तभी पीछे महासमुन्द की ओर से आ रही मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG06 GG 6613 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये रविकांत चन्द्राकर को ठोकर मार दिया, जिससे रविकांत चन्द्राकर के सिर, दोनों हाथ के कोहनी एवं दोनो पैर के घुटने के नीचे चोटे आयी है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें