बसना : सीएचसी बसना में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 27 मरीजों को निःशुल्क दवाई के साथ किया गया उपचार.
बसना :14 नवंबर क़ो राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ. पी कुदेशिया सीएमएचओ नीलू घृतलहरे डीपीएम और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में निःशुल्क शिविर आयोजित किया गया. जिसमें 27 मरीज को निदान कर निःशुल्क दवाई के साथ मनो सामाजिक परामर्श दिया गया.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना बीएमओ डॉ जे पी प्रधान, ब्लॉक नोडल डॉ. राजीव पटेल, बीपीएम ढोलचंद नायक एवं समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा. शिविर में मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, टेकलाल नायक एमीई और स्टॉफ टीम उपस्थित थे.
अन्य सम्बंधित खबरें