महासमुंद : मतदान दिवस के दिन औद्योगिक उपक्रमों में नियोजित व... - CG Sandesh

महासमुंद : मतदान दिवस के दिन औद्योगिक उपक्रमों में नियोजित व्यक्तियों के लिए सवैतनिक अवकाश

महासमुंद : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक ने ‘‘मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी’’ में उल्लेखित प्रावधान अनुसार मतदान दिवस शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को मतदान हेतु सवेतन अवकाश स्वीकृत किया है। आदेश में महासमुंद जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक सरायपाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 एवं महासमुंद-42 में किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान दिवस शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को मतदान हेतु सवेतन अवकाश स्वीकृत किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें