बसना एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु प्रभारी अधिकारी को दिए गए आवश्यक निर्देश
सामान्य प्रेक्षक शर्मा ने चुनाव कंट्रोल रूम, सी विजिल एवं मीडिया सेंटर का किया निरीक्षण
प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली लेखाओं की जांच की तैयारी की समीक्षा
महासमुंद : व्यय प्रेक्षक योगेश कुमार शर्मा के द्वारा आज चुनाव कंट्रोल रूम, सी विजिल एवं मीडिया प्रमाणन समिति एमसीएमसी का निरीक्षण किया गया तथा विधानसभा क्षेत्र बसना एवं सरायपाली से प्राप्त शिकायतों की जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने शिकायतों के निराकरण के संबंध में प्रभारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। मीडिया सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट एवं सोशल मीडिया से संबंधित संधारित किए जा रहे पंजियों का अवलोकन किया। इस संबंध में कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। जांच के दौरान कंट्रोल रूम प्रभारी एस.के. टंडन एवं मीडिया केंद्र प्रभारी पोषण साहू उपस्थित थे।
इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र सरायपाली के सहायक व्यय प्रेक्षक शैलेंद्र वर्मा एवं विधानसभा क्षेत्र बसना के सहायक व्यय प्रेक्षक विपुल बरई से प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली लेखाओं की जांच की तैयारी की समीक्षा की गई। ज्ञात है कि तृतीय निरीक्षण के तहत 15 नवम्बर को व्यय प्रस्तुत करने की तिथि निर्धारित की गई है।