बसना के 06 एवं सरायपाली के 10 प्रत्याशियों ने व्यय लेखा प्रस्तुत किया
महासमुंद : चुनाव व्यय से संबंधित लेख प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित तिथि 15 नवम्बर को विधानसभा क्षेत्र बसना से चुनाव लड़ रहे आठ प्रत्याशियों में से 6 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च से संबंधित व्यय का लेखा प्रस्तुत किया। दो प्रत्याशी अरविंद प्रधान निर्दलीय एवं जगदीश सिदार हमर राज पार्टी द्वारा लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके कारण नोटिस जारी करने हेतु विधानसभा क्षेत्र बसना के रिटर्निंग ऑफिसर को सूचित किया गया है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र सरायपाली से चुनाव लड़ रहे सभी 10 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च से संबंधित अपने लेखा प्रस्तुत किए हैं, जिसकी जांच एवं मिलान किया गया। यह जानकारी लाइजनिंग अधिकारी सनत कुमार साहू ने दी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें