कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत या हत्या, जानें क्या है पूरा मामल... - CG Sandesh

कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत या हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

जशपुर। छत्तीसगढ़ के कुनकुरी विधानसभा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। आज सुबह ही ग्रामीणों ने सड़क किनारे खून से लथपथ लाश देखी। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडाँड़ जखाटोली बस्ती की है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख़्त की गई तब पता चला कि वह कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था। मृतक के परिजनों से जानकारी मिली कि कल रत 8 बजे के करीब घर से यूडी मिंज का प्रचार करने निकला था। परिजन द्वारा शक जताया जा रहा हैं कि मृतक की हत्या राजनैतिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कल यानी 15 नवम्बर की रात कुरकुंगा गांव में आप पार्टी के प्रत्याशी लियोस मिंज के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है, जिसकी रिपोर्ट थाने में की गई थी। उसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है।

बता दें कि दूसरी ओर घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि मृतक वृंदा राम गांव का बैगा था और पूजा पाठ करता था। सम्भव है कि किसी ने जादू टोने के संदेह में यह हत्या कर दी हो।

वहीं पुलिस अधीक्षक डीआईजी डी रविशंकर ने इस मामले में बताया कि मौके पर हमारी टीम पहुंची है। आगे की जांच जारी है, जल्द ही पता चल जायेगा की बैगा की मौत कैसे हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें