भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके की गाड़ी से 11 लाख रुपए बरामद - CG Sandesh

भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके की गाड़ी से 11 लाख रुपए बरामद

कोरबा । प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा गाड़ियों की जांच की जा रही है। इस कड़ी में कोरबा जिले में पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके की गाड़ी से 11 लाख रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने धारा 102 के तहत पैसा जब्त कर लिया है।

 


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके के वाहन की जब जांच की गई तो उसमें 11 लाख रुपए रखे मिले. पुलिस द्वारा जिस समय कार्रवाई की जा रही थी, उस दौरान रामदयाल उइके स्वयं गाड़ी में मौजूद थे. संदेह प्रकट किया जा रहा है कि यह रुपए मतदाताओं के मध्य वितरित किए जाने थे। भाजपा के एक कद्दावर नेता की गाड़ी से रुपए बरामद होने की खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें