CG NEWS : अस्पताल से कुख्यात बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, पुलिस... - CG Sandesh

CG NEWS : अस्पताल से कुख्यात बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, पुलिस कर रही तलाश

दुर्ग। डकैती और हत्या के मामले में जेल में बंद कुख्यात आरोपी जिला अस्पताल से फरार हो गया है। उपचार कराने आये कुख्यात आरोपी को दो बदमाश हथियार के दम पर छुड़ा ले गए। फरार आरोपी अमलेश्वर थाना क्षेत्र के समृध्दि ज्वेलर्स के मालिक को गोली मारकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

इस मामले में पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। कुख्यात आरोपी का नाम अनुपम कुमार झा निवासी वैशाली जिला बिहार का है।


दरअसल, घटना बीती रात साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। दुर्ग जिला जेल में बंद आरोपी अनुपम कुमार झा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इस दौरान नकाबपोश दो बदमाश हथियार लेकर अस्पताल पहुंचे। कैदी के सुरक्षा में तैनात जवानों को डरा-धमका कर आरोपी को अपने साथ ले गए।

आरोपियों ने जब घटना को अंजाम दिया उस वक्त अस्पताल में अन्य मरीज और डॉक्टर भी मौजूद थे। घटना के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह जगह नाकेबंदी कर तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें