कोरबा पुलिस को पैदल पेट्रोलिंग के दौरान मिल रही सफलता सर्वमं... - CG Sandesh

कोरबा पुलिस को पैदल पेट्रोलिंग के दौरान मिल रही सफलता सर्वमंगला चौकी बरहमपुर चौक में 3,60000 तीन लाख साठ हजार रूपये जप्त

कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुसमुण्डा कृष्ण कुमार वर्मा एवं सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 15.11.2023 को पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला के टीम के द्वारा पैदल पेट्रोलिंग निकला था बरहमपुर चौक पर सौरभ शर्मा पिता परशुराग शर्मा उग्र 28 वर्ष साकिन कुसमुण्डा पैदल जा रहा था उसके थैला को चेक करने पर 3,60000 रूपये जिसका कोई वैध दस्तावेज नहीं होने से संदिग्ध होने से समक्ष गवाहन 360000 को जप्तकर धारा 102 जाफौ की कार्यवाही की गई। जिसमें थाना कुसमुण्डा प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा, सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी, आरक्षक दुर्गेश डडसेना की सराहनीय भूमिका रही ।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें