महासमुंद : मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग कर रहे हैं म... - CG Sandesh

महासमुंद : मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग कर रहे हैं मतदाता मित्र

विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं के सहयोग के लिए मतदाता सहायक (वोटर असिस्टेंट) उपलब्ध है। वोटर असिस्टेंट द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम ढूंढने और मतदान केंद्र के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे है। इसके अलावा मतदाता मित्र के रूप में एनएसएस के 829 व स्काउट गाइड के 800 कैडेट्स भी मतदान केंद्रों में दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों तथा शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को सहयोग प्रदान करने एवं व्हील चेयर, पेयजल, प्राथमिक स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में सहयोग कर रहे है। वरिष्ठ मतदाता अमृत बाई  ने कहा कि इनके सहयोग से ही हम मतदान केन्द्र तक वोट डालने पहुंचे है। प्रशासन की यह अच्छी सुविधा है। जिसके लिए उन्होंने प्रशासन की सराहना की।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें