महासमुंद : विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने मतदान के प्रति ... - CG Sandesh

महासमुंद : विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं ने मतदान के प्रति दिखाई रूचि

जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के वोटरों का इस बार विशेष रूझान दिखाई दिया। पिथौरा, बागबाहरा और महासमुंद जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाता आगे बढ़कर वोट कर रहे हैं। कमार जनजाति बहुल संगवारी मतदान केंद्र - सिर्री पठारीमुड़ा विकासखंड- बागबाहरा को कमार जनजाति द्वारा निर्मित सूपा, पर्रा, टुकनी, धान बाली, छिंद पत्ते आदि से सजाया गया है। पिछड़ी जनजाति कमार के महिला, पुरूष मतदाता बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रहे हैं। ग्राम सिर्री के कमार मतदाता ने बताया कि वे आज सुबह से मतदान देने के लिए तैयार हो गए है। सामान्यतः वे खेत और जंगल में रहकर काम करते है। लेकिन आज के इस चुनई तिहार में वे भी भागीदारी निभाने आए हैं। ज्ञात है कि जिले के 75 ग्रामों में कुल 895 कमार जनजाति के लोग निवास करते हैं। जिनकी जनसंख्या 3240 है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें