महासमुंद : 101 वर्ष की उम्र में मतदान, ना हौसला कम हुआ ना उत्साह
इनका योगदान अन्य को भी करेगा प्रेरित
आज जिले में मतदान सुचारू रूप से जारी है। पूरे उत्साह के साथ सुबह होते ही पहला सवाल कितने बजे जाना है, फ़िर तैयार हो कर कहने लगी चले क्या मतदान केन्द्र। हर चुनाव नगरपालिका, विधानसभा हो या लोकसभा उन्होंने हमेशा मतदान किया है यह कहना है शतायु पार कर चुकी श्रीमती केशर कंवर जैन का। पिछली बार खुद चलकर गयी थी इस बार स्वास्थ खराब होने के कारण हुए आपरेशन के चलते व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा पर वोट डालने का उत्साह वही रहा। वह अपने नाती के साथ खल्लारी विधानसभा अंतर्गत खल्लारी स्थित मतदान केंद्र पहुंची। ना उनका हौसला कम हुआ और न ही उत्साह। लोकतंत्र के इस महापर्व में इस उम्र में भी उनका मतदान देने का जज्बा दूसरों को प्रेरणा देने लायक है। वहीं विधानसभा क्षेत्र 40 बसना के मतदान केंद्र 197 में आज सुबह ग्राम रेमड़ा के 81 वर्षीय सिकंदर महाकुर व नवादी दीप उम्र 75 वर्ष ने अपने मत का प्रयोग किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में इनका योगदान अन्य को भी प्रेरित करेगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें