इस जिले में मतदान के लिए लाइन में खड़ी महिला की हुई मौत - CG Sandesh

इस जिले में मतदान के लिए लाइन में खड़ी महिला की हुई मौत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान जारी है। जिसमें 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि बलौदाबाजार जिले के एक मतदान मतदान केंद्र में महिला की अचानक मौत हो गई है। महिला वोट करने पहुंची थी। यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

 


मिली जानकारी के अनुसार कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक ही मौत हो गई। मृतका का नाम सहोदरा उम्र 60 वर्ष है।

बता दें कि इस घटना की पुष्टि निर्वाचन अधिकारी कसडोल भूपेंद्र अग्रवाल ने की है। वहीं कसडोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक आने हुई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें