महासमुंद : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पंचायत ... - CG Sandesh

महासमुंद : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण पंचायत सचिव निलंबित

महासमुंद : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस. आलोक ने महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलसोंडा के ग्राम पंचायत सचिव समीर बंजारे को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश में मतदान केन्द्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण एवं 16 नवम्बर को ग्राम पंचायत में अनुपस्थित पाए जाने के कारण कार्यवाही की गई है। बंजारे को जिला पंचायत महासमुंद कार्यालय में निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें