महासमुंद : सीलिंग के पूर्व सामान्य प्रेक्षक एवं राजनीतिक दलो... - CG Sandesh

महासमुंद : सीलिंग के पूर्व सामान्य प्रेक्षक एवं राजनीतिक दलों द्वारा किया गया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

बैठक लेकर निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान की समीक्षा की गई

स्ट्रांग रूम सील की गई

महासमुंद : शुक्रवार को जिले में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया। शाम से ही मतदान दलों की वापसी शुरू हो गयी थी। देर रात तक मतदान सामग्री जमा करने की कार्रवाई की गई। मशीनों को विधानसभा वार स्ट्रांग रूम में सील किये जाने के पूर्व भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार, जफर मलिक, पुलिस प्रेक्षक कृष्ण कुमार ने कलेक्टर प्रभात मलिक, सभी आर ओ और राजनीतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। साथ ही बैठक लेकर पूरे मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में विधानसभा वार समीक्षा और राजनीतिक दलों की सहमति के पश्चात उनके समक्ष ही स्ट्रांग रूम सीलिंग की कार्रवाई की गई। स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा रहेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें