दिन-दहाड़े नक्सलियों ने फुटबाल खिलाड़ी की गोली मार की हत्या...... - CG Sandesh

दिन-दहाड़े नक्सलियों ने फुटबाल खिलाड़ी की गोली मार की हत्या...और फिर

कांकेर। बड़ी खबर आ रही है। जहां लहरी थाना क्षेत्र में फुटबाल खेलने गए एक युवक को नक्सलियों ने अगवा कर लिया।उसके बाद उसे नेलगोंड़ा रोड़ पर ले गए। जहां उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक के सीने पर चिर-परिचित अंदाज में पर्चा रखकर वहां से फरार हो गए।नक्सलियों ने युवक पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। वैसे भी आपको बता दें कि नक्सलियों का ये घिसा -पिटा आरोप अक्सर सुनने में आता है। सूचना पाकर मौके पर लहरी थाने की पुलिस पहुंच चुकी है।


कैसे वारदात तो दिया अंजाम

लहरी थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक फुटबाल खेलने गया था। उसी दरम्यान नक्सलियों ने युवक को अगवा कर लिया।उसके बाद उसको वहां से नेलगोंडा रोड़ पर ले गए। जहां उसे गोली मार दी गई। उसके बाद उसकी लाश को बीच सड़क पर ही छोड़ दिया गया।लाश के सीने पर ईंट -पत्थर के टुकड़ों से दबा कर पर्चा रख दिया गया। इसमें उसको पुलिस का मुखबिर बता दिया गया ।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। शव का पंचनामा करने की कार्यवाही जारी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें