टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, सीएम पद को लेकर कही यह बात...
मुख्यमंत्री कौन होगा इसके लिए चर्चाओं को बाजार गर्म हो चला है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव का बड़ा बयान सामने आया है. छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नहीं बनने की स्थिति में यह मेरा अंतिम चुनाव होगा। मैं राजनीति से सन्यास लेने की बात नहीं कर रहा हूं। मैं राजनीति में रहूंगा। संगठन से जो दायित्व मिलेगा, उसका निर्वहन करूंगा। विधायक के रूप में काम करने के लिए मैं अपना अंतिम चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।
एक न्यूज चैनल से चर्चा में टीएस ने कहा कि उनके समर्थक व चाहने वाले लोग ये चाहते हैं कि वो सीएम बनें, मगर सीएम कौन होगा ये हाईकमान तय करेगा। प्रदेश में मिलने वाली सीटों को लेकर टीएस सिंह देव का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बेहतर काम किया है ऐसे में 75 पार की वो बात तो नहीं करते मगर दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार जरूर बनाएगी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें