बसना में बेखौफ अपराधी, 17 दुकानों के तोड़े ताले, सुरक्षा व्यव... - CG Sandesh

बसना में बेखौफ अपराधी, 17 दुकानों के तोड़े ताले, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल !

बीती रात बसना नगर के कई दुकानों में ताले टूटने से हड़कंप मचा है। घटना के सीसीटीवी में कैद अपराधी अपने कारनामे को बेखौफ होकर अंजाम देते हुए दिखाई दे रहें हैं मानो शहर में सुरक्षा व्यवस्था नाम की कोई चीज़ ही नही है।

नगर में एक साथ करीब 17 दुकानों के ताले टूटने से व्यापारियों में भी रोष और दहशत का माहौल बन गया है। अभी दुकानों में कितना नुकसान हुआ इसका आकलन नहीं हो पाया है लेकिन बेखौफ चोरों ने एक साथ इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर रात के समय शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस घटना के बाद व्यापारी इतने आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं कि उन्होंने नगर बंद करने की चेतावनी भी दे दी है। पुलिस की गश्त को लेकर सवाल उठाये गये हैं। 17 दुकानों में ताले तोड़कर चोरी, वह भी सड़क किनारे, यह मिनटों का खेल नही है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही इस घटना से साफ दिखाई देती है। व्यापारी पुलिस पर भी आरोप लगाने से पीछे नही हट रहे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें