रिश्तेदार को मारकर दफनाया, खुलासे से पुलिस भी हैरान - CG Sandesh

रिश्तेदार को मारकर दफनाया, खुलासे से पुलिस भी हैरान

जशपुर : जशपुर जिले में घर आए रिश्तेदार को खौफनाक मौत दी गई। हत्या कर शव को चोरी छिपे जंगल में दफनाया गया। बताया जा रहा है कि काँसाबेल थाना के बटाईकेला में रिश्तेदार के घर आया एक व्यक्ति को हत्या कर लाश को जंगल में दफना दिए जाने के बाद पांच दिनों से युवक को खोज रहे परिजनों को आख़िरकार सुबह जंगल में जमीन के नीचे से युवक की लाश मिली है।

 
 

मृतक शरीर में कई जगह गंभीर चोट के निशान भी मौजूद है। मृतक का नाम घोघर जनकपुर निवासी सारू राम पिता कलह राम है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सारू राम अपने रिश्तेदार बटईकेला निवासी मंगल साय के यहां आया हुआ था। किसी बात को लेकर रिश्तेदार से नोकझोंक पर मंगल साय ने हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को दूर जंगल मे दफना दिया। इधर मृतक के परिजनों का सारू राम खोज बीन कर बुरा हल हो गया था। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया।
 
इधर पुलिस ने खोजबीन एवं पूछताछ करने पर रिश्तेदार के घर के आंगन में खून के धब्बा पाया। साथ ही रिश्तेदार भी लापता पाया जिसके बाद पतासाजी करने पर जंगल में एक जगह पर गढ्ढे के अन्दर लाश दफ़न किये जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया। वहीं पुलिस फरार हत्यारा की तलाश में जुटी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें