सरायपाली : संजीवनी एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म - CG Sandesh

सरायपाली : संजीवनी एक्सप्रेस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

108 स्टाफ की सुझबुझ से एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

रविवार को संजीवनी 108 एक्सप्रेस की टीम ने एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया. संजीवनी एक्सप्रेस 108 में ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

रविवार को सरायपाली ब्लॉक के बोंदा निवासी गर्भवती महिला गणेशी को खून की कमी के कारण शासकीय अस्पताल सरायपाली से महासमुंद ले जाने के लिए परिजनों ने 108 को सूचना दी. सूचना मिलते ही ईएमटी हीरालाल पटेल और पायलट सचिन पटेल तुरंत पहुँचे. 

महासमुंद ले जाते समय रास्ते में झलप के पास प्रसव पीड़ा तेज होने लगी. स्थिति को भांपते हुए ईएमटी हीरालाल पटेल ने परिजनों से बात की और डॉक्टर की सलाह और अपनी सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया. महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. इसके पश्चात जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें